बच्चे की गर्भनाल के खून व ऊतकों को जमा करके रखना क्यों जरूरी? समझें कॉर्ड ब्लड और कॉर्ड टिश्यू बैंकिंग के बारे में?

Summarized by : Cryoviva Team Category: News Breakthrough Published On: 24 July, 2026

Home-Blogs-बच्चे की गर्भनाल के खून व ऊतकों को जमा करके रखना क्यों जरूरी? समझें कॉर्ड ब्लड और कॉर्ड टिश्यू बैंकिंग के बारे में?

नवजात शिशु की गर्भनाल का खून और ऊतक में मौजूद स्टेम सेल्स भविष्य में कैंसर और ब्लड डिसऑर्डर जैसी कई गंभीर बीमारियों के इलाज में काम आ सकते हैं। कॉर्ड ब्लड और टिश्यू बैंकिंग ऐसी तकनीक हैं जिनकी मदद से इन्हें सुरक्षित रखा जा सकता है।

किसी भी कपल के लिए उनका बच्चा उनकी जिंदगी का सबसे अनमोल तोहफा होता है। लेकिन बच्चे के जन्म के साथ ही पैरेंट्स को एक ऐसा मौका मिलता है, जो जीवन में सिर्फ एक बार आता है। यह मौका अम्बिलिकल कॉर्ड (गर्भनाल) से जुड़ा होता है, जिसमें मौजूद स्टेम सेल्स मेडिकल साइंस में इलाज की नई संभावनाओं की उम्मीद जगाते हैं। आज कॉर्ड ब्लड और कॉर्ड टिश्यू को बैंकिंग के जरिए सुरक्षित रखना सिर्फ ब्लड और टिश्यू को स्टोर करना भर नहीं है, बल्कि इसे फैमिली की भविष्य की हेल्थकेयर प्लानिंग का भी एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। इसलिए कॉर्ड ब्लड बैंकिंग और कॉर्ड टिश्यू बैंकिंग के बारे में हर किसी को जरूर समझना चाहिए, जबकि यह देखा गया है कि इन चीजों के बारे में भारत में अभी भी जागरूकता की काफी कमी है।

कॉर्ड ब्लड और कॉर्ड टिश्यू बैंकिंग को समझना बेहद जरूरी

यह सच है कि आज भी भारत में बड़ी संख्या में होने वाले माता-पिता कॉर्ड ब्लड बैंकिंग के बारे में पर्याप्त जानकारी नहीं रखते। डॉ. जागृति यादव, मेडिकल डायरेक्टर, लैब ऑपरेशंस, क्रायोविवा लाइफ साइंसेज के अनुसार ऐसे में वे अक्सर पूरी मेडिकल काउंसलिंग और वैज्ञानिक तथ्यों को समझे बिना ही फैसला ले लेते हैं। इसलिए जरूरी है कि हर होने वाले माता-पिता को इस विषय की सही, संतुलित और वैज्ञानिक जानकारी समय रहते मिले, ताकि वे अपनी जरूरत और परिस्थितियों के अनुसार सोच-समझकर निर्णय ले सकें।

इसके पीछे का विज्ञान समझना जरूरी

कॉर्ड ब्लड में बड़ी मात्रा में स्टेम सेल्स होते हैं, इनका इस्तेमाल आज रक्त और शरीर की इम्यून सिस्टम से जुड़ी 80 से अधिक बीमारियों के इलाज में किया जाता है। वहीं, कॉर्ड टिश्यू भी ऐसे खास स्टेम सेल्स का अच्छा स्रोत है, जिन पर शरीर के क्षतिग्रस्त ऊतकों की मरम्मत और नई कोशिकाएं विकसित करने की संभावनाओं को लेकर लगातार रिसर्च चल रही है।

हालांकि, इस क्षेत्र में लगातार नई प्रगति हो रही है, लेकिन वैज्ञानिकों का मानना है कि ये स्टेम सेल्स भविष्य में इलाज की कई नई संभावनाएं खोल सकते हैं। फिर भी, इनके कई संभावित उपयोगों पर अभी और रिसर्च तथा क्लीनिकल परीक्षण होना बाकी है। इसलिए इनके बारे में सही और वैज्ञानिक जानकारी के आधार पर ही कोई निर्णय लेना चाहिए।

बच्चे के स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य में मददगार

आज हेल्थकेयर का फोकस सिर्फ बीमारी का इलाज करने तक सीमित नहीं है, बल्कि भविष्य की स्वास्थ्य जरूरतों के लिए पहले से तैयारी करने पर भी है। ऐसे में कॉर्ड ब्लड और कॉर्ड टिश्यू बैंकिंग माता-पिता को एक ऐसा विकल्प देती है, जिसके जरिए वे भविष्य में जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल हो सकने वाले महत्वपूर्ण स्टेम सेल्स को सुरक्षित रख सकते हैं।

हालांकि, कॉर्ड ब्लड बैंकिंग पूरी तरह से एक व्यक्तिगत फैसला है। यह हर परिवार के लिए जरूरी नहीं है और न ही यह भविष्य में होने वाली हर बीमारी का समाधान है। लेकिन हर प्रेगनेंट महिला और उसके परिवार को इस विषय में सही, वैज्ञानिक और निष्पक्ष जानकारी जरूर मिलनी चाहिए, ताकि वे सोच-समझकर फैसला ले सकें। सबसे जरूरी बात यह है कि कॉर्ड ब्लड बैंकिंग को केवल एक सेवा या उत्पाद के रूप में नहीं, बल्कि सही जानकारी के साथ समझाने की जरूरत है। माता-पिता का फैसला प्रचार, डर या अधूरी जानकारी के बजाय वैज्ञानिक तथ्यों और डॉक्टर की सलाह पर आधारित होना चाहिए।

प्रेगनेंसी के दौरान सही जानकारी बेहद जरूरी

एक बड़ी चुनौती यह भी है कि कॉर्ड ब्लड और कॉर्ड टिश्यू बैंकिंग की जानकारी अक्सर बच्चे के जन्म से ठीक पहले दी जाती है। उस समय होने वाले माता-पिता का पूरा ध्यान प्रसव की तैयारियों पर होता है, इसलिए उनके पास इस विषय को अच्छी तरह समझने और सोच-समझकर फैसला लेने का पर्याप्त समय नहीं होता। इसलिए विशेषज्ञों का मानना है कि गायनेकोलॉजिस्ट और प्रेगनेंसी के दौरान देखभाल करने वाले डॉक्टरों को इस विषय पर शुरुआत से ही जानकारी देनी चाहिए।

बच्चे के कॉर्ड ब्लड और कॉर्ड टिश्यू को सुरक्षित रखना है या नहीं, यह पूरी तरह माता-पिता का व्यक्तिगत फैसला है। लेकिन यह फैसला अधूरी जानकारी, भ्रम या अफवाहों के बजाय सही मेडिकल सलाह और वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर होना चाहिए, क्योंकि बच्चे के जन्म के बाद कॉर्ड ब्लड और कॉर्ड टिश्यू को सुरक्षित रखने का यह अवसर हमेशा के लिए समाप्त हो जाता है।

डिसक्लेमर: इस लेख का उद्देश्य केवल सनस्क्रीन का सही इस्तेमाल करने से जुड़ी कुछ जरूरी जानकारी देना है और इसमें दी गई किसी भी जानकारी का इस्तेमाल किसी भी बीमारी के इलाज के लिए नहीं है और उसके लिए आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Article Source: 

https://www.thehealthsite.com/hindi/diseases-conditions/cord-blood-tissue-banking-benefits-importance-in-hindi-1333145/